फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती: जल शक्ति मंत्रालय स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति शुरू करेगा

Thu, 01 Oct 2020 09:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति पाइप से करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 100 दिनों का अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दी गई है।

   

विज्ञापन

पीएम मोदी ने जारी किया 'जल जीवन मिशन' का प्रतीक चिन्ह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन का प्रतीक चिन्ह गुरुवार को लॉन्च किया। प्रतीक चिन्ह के साथ प्रधानमंत्री ने इस मिशन और पानी समितियों से जुड़ी मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया।
 

बता दें कि पीएम मोदी ने मंगलवार (29 सितंबर) को उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत छह मेगा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल थे।

विज्ञापन


इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि पहले पानी जैसा विषय कई मंत्रालयों में बंटा हुआ था। इन सभी में आपस में तालमेल ही नहीं था। आजादी के इतने सालों बाद भी लोगों के घर तक पीने का पानी नहीं पहुंच पाया। पहाड़ों में पीने के पानी के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं को दूर करने के लिए ही जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें