फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: गर्मजोशी से मिले मोदी-जिनपिंग, एक-दूसरे की तारीफ भी की

Mon, 10 Jul 2017 08:21 PM IST
एजेंसी, हैम्बर्ग।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ नरेंद्र मोदी - फोटो : PM's Twitter Handle
विज्ञापन
सिक्किम में भारत-चीन की सेना के बीच तनातनी के माहौल में जी-20 सम्मेलन से इतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक दूसरे से मुलाकात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने न केवल एक दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया, बल्कि एक दूसरे की तारीफ भी की।
विज्ञापन


सम्मेलन से इतर ब्रिक्स के नेताओं की एक अनौपचारिक मुलाकात में भारतीय प्रधानमंत्री ने चीन की अध्यक्षता में ब्रिक्स समूह में गतिशीलता की तारीफ की और बीजिंग की मेजबानी में होने जा रहे ब्रिक्स के आगामी शिखर सम्मेलन के लिए पूर्ण समर्थन देने की बात कही और शुभकामनाएं दी। मोदी ने अपने स्वागत और बैठक की मेजबानी के लिए भी चीनी राष्ट्रपति शी का शुक्रिया अदा किया।

G-20: पीएम नरेंद्र मोदी ने पेश किया आतंकवाद रोधी एक्शन एजेंडा, बन सकती है आम सहमति

मोदी द्वारा तारीफ सुनने के ठीक बाद अपने संबोधन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स की गतिशीलता, आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख और 2016 में गोवा में हुए समूह के शिखर सम्मेलन के नतीजों के लिए भारत की जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं चीनी राष्ट्रपति ने आर्थिक और सामाजिक विकास में भारत की सफलता की प्रशंसा करते हुए भारत को बड़ी कामयाबी की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत की अध्यक्षता पूरी होने के बाद चीन को ब्रिक्स की अध्यक्षता सौंपी गई है।  दोनों नेताओं की इस मुलाकात का खासा महत्व है क्योंकि एक दिन पहले चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के लिए माहौल सही नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें