फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rishi Sunak In G20 India: राखी, कलावा और नंगे पांव... ऐसे लगाया ब्रिटेन ने भारत पर दांव

आशीष तिवारी
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:21 PM IST

सार

देश में हीरो की तरह पेश हुए ऋृषि सुनक से मिलने के लिए मोदी सरकार के मंत्रियों की भी ख्वाहिश बनी रही। शनिवार की रात को भारत में आयोजित ग्रैंड डिनर के दौरान मोदी सरकार के मंत्रियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षिता से न सिर्फ मुलाकात की, बल्कि खूब बातें भी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Amar Ujala

वैसे तो देश में आयोजित हुई G20 की बैठक में दुनिया के ताकतवर देश के बड़े-बड़े राष्ट्रध्यक्ष पहुंचे। लेकिन जो महफ़िल ऋृषि सुनक ने लूटी वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी नहीं लूट सके। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर अक्षरधाम मंदिर जाने और शनिवार की रात को हुए ग्रैंड डिनर से लेकर राजघाट पर ऋृषि सुनक ने जिस तरीके से खुद को पेश किया वह भारत के प्रति उनके आने वाले दिनों के रिश्तों को भी बताता है। 

विज्ञापन

Rishi Sunak - फोटो : Amar Ujala
वैसे तो देश में आयोजित हुई G20 की बैठक में दुनिया के ताकतवर देश के बड़े-बड़े राष्ट्रध्यक्ष पहुंचे। लेकिन जो महफ़िल ऋृषि सुनक ने लूटी वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी नहीं लूट सके। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने से लेकर अक्षरधाम मंदिर जाने और शनिवार की रात को हुए ग्रैंड डिनर से लेकर राजघाट पर ऋृषि सुनक ने जिस तरीके से खुद को पेश किया वह भारत के प्रति उनके आने वाले दिनों के रिश्तों को भी बताता है। 

Rishi Sunak - फोटो : ANI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत में इस यात्रा को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में बसे भारतवंशियों के संगठन ने भी जमकर सराहना की है। वहीं ऋृषि सुनक का क्रेज जी20 में इस तरह था कि मोदी सरकार के मंत्री भी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक से मिलने को बेताब दिखे। दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के हाथ में बंधे कलावा, राखी और मंदिर से लेकर राजघाट पर नंगे पैरों की आस्था ने उनको देश में हीरो बना दिया। जानकारों का मानना है कि इस तरीके से जुड़ने वाले रिश्तों से भारत और ब्रिटेन के कूटनीतिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।

G20 के माध्यम से दुनिया भर में कूटनीति रिश्तों को मजबूती देने के लिए भारत के किए गए प्रयासों की जमकर प्रशंसा हो रही है। इसी प्रशंसा के सुर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक ने अपने देश के साथ मजबूती के नए आयाम भी गढ़ दिए।

Rishi Sunak - फोटो : ANI
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कुशल मोहन सिंह कहते हैं कि जिस तरीके से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक में भारत में आकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वह सिर्फ कूटनीतिक मामले में ही नहीं बल्कि भारत और ब्रिटेन के भविष्य में मजबूत होते रिश्तों की दिखाई देने वाली एक स्पष्ट तस्वीर है। 

उनका कहना है कि ऋृषि सुनक के बॉडी लैंग्वेज से लेकर प्रधानमंत्री समेत देश के गणमान्य लोगों से मिलने का जो तरीका दिखा वह प्रगाढ़ता को दर्शाता है। प्रोफेसर सिंह कहते हैं कि जिस तरीके से शनिवार को भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्वागत के दौरान खुद ऋृषि सुनक ने खुद ही बढ़-चढ़कर बातें की और सबसे ज्यादा देर खड़े रहे वह बताता है कि ब्रिटेन का नजरिया भारत के प्रति अब कैसा हो रहा है।

Narendra Modi, Rishi Sunak, Droupadi Murmu, Akshata Murthy - फोटो : ANI
वरिष्ठ राजनयिक रहे अरुण कुमार सिन्हा कहते हैं कूटनीतिक मामले में जो रिश्ते मजबूत होते हैं वह सामान्यतः पब्लिक फोरम पर उस तरीके से नहीं दिखते हैं। ऐसे मजबूत होने वाले रिश्तो में व्यापारिक दृष्टिकोण से सामरिक दृष्टिकोण और जियो पॉलिटिकल नजरिए से रिश्तों में मजबूती आती हुई दिखती है। लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही जिस तरीके से भारत और ब्रिटेन के आपसी रिश्तो की एक डोर बंधी उससे रिश्ते कूटनीति की उस चहारदीवारी से बाहर निकले जो कि अमूमन दो बड़े देशों के बीच में होते हैं। 

सिन्हा कहते हैं इसके पीछे बड़ी वजह ऋृषि सुनक का बड़े-बड़े कार्यक्रमों और फोरम पर खुद को दिल से हिंदू मानना और ठीक उसी तरह खुद को पेश करना जैसे कोई भारतीय कहीं पर भी खुद को सामने रखता है। इसके अलावा उनकी पत्नी का भारतीय होना भारत के साथ में मजबूत होते रिश्तों की बड़ी पहचान बन रहा है।

Rishi Sunak - फोटो : ANI
इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर कहते हैं कि भारत और ब्रिटेन के बीच में रिश्तों की मधुरता सुनक के आने के साथ लगातार मजबूत होती जा रही है। वह कहते हैं कि इन रिश्तों में न सिर्फ व्यापारिक बल्कि सांस्कृतिक, आर्थिक और अपनेपन के साथ देशभक्ति का पैमाना लगातार बढ़ता जा रहा है।

उनका कहना है कि जिस तरीके से ऋृषि सुनक ने रविवार को अक्षरधाम मंदिर में अपनी पत्नी अक्षता के साथ जाकर एक पूर्ण भारतीय हिंदू की तरह पूजा अर्चना की और नंगे पांव चलकर राजघाट में बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उससे हर भारतीय के दिल में ऋृषि सुनक ने एक बड़ी जगह भी बनाई। 

Rishi Sunak - फोटो : ANI
ब्रिटेन में रह रहे यूके इंडो फ्रेंडशिप फोरम के देवेंद्र प्रियदर्शी कहते हैं कि यह वह दौर है जब भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करने के लिए किसी भी कूटनीति की बजाय आपकी संस्कृति और विचारों के साथ साथ भारतीयता की सीढ़ी भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को एक नया मुकाम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। प्रियदर्शी कहते हैं कि जिस तरीके से ऋृषि सुनक ने अपने हाथ में कलावा और राखी बांधी। वह भी भारत से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बना है।

Rishi Sunak - फोटो : ANI
भारतीय विदेश सेवा से जुड़े रहे अधिकारी अरुण सिन्हा कहते हैं कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक ने जिस तरीके से जी20 बैठक में ज्यादा ध्यान आकर्षित किया है उससे भारत के मजबूत होते हुए रिश्तों की तस्वीर पता चलती है। बीते कुछ दिनों के अगर कार्यक्रमों को देखें तो पता चलता है किस तरीके से ऋृषि सुनक ने ब्रिटेन में मुरारी बापू की कथा में जाकर जय सियाराम बोलकर खुद को गौरवान्वित हिंदू के तौर पर पेश किया था। अब जब वो दिल्ली आए हैं तो उन्होंने अक्षरधाम मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर भारत से एक मजबूत रिश्ते की नींव रखी है। सिन्हा कहते हैं कि कूटनीति के साथ-साथ भावनात्मक तरीके से जुड़ाव किसी विदेशी के रिश्ते को मजबूती की नई राह पर ले जाता है।

Rishi Sunak - फोटो : Amar Ujala
देश में हीरो की तरह पेश हुए ऋृषि सुनक से मिलने के लिए मोदी सरकार के मंत्रियों की भी ख्वाहिश बनी रही। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को भारत में आयोजित ग्रैंड डिनर के दौरान मोदी सरकार के मंत्रियों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षिता से न सिर्फ मुलाकात की बल्कि खूब बातें भी कीं। सुनक से मुलाकात करने वाले एक केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि ऋृषि सुनक के अंदर हिंदुत्व की जो भावना है वह लोगों को सीधे तौर पर उनसे कनेक्ट करती है। यही वजह रही कि शनिवार को आयोजित डिनर में ऋृषि सुनक सबसे ज्यादा लोगों के आकर्षण का केंद्र भी रहे और देर तक उनसे मिलने जुलने का सिलसिला भी चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next