फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पर गरमाई सियासत, शाह-राहुल को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Wed, 11 Mar 2026 11:30 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जिसके बाद सदन में विपक्षी नेताओं विरोध दर्ज कराया और उनसे माफी की मांग की। वहीं अब सदन के बाहर भी कांग्रेस ने अपना रुख जारी रखा है और अमित शाह के साथ-साथ पीएम मोदी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
शाह-राहुल को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा के भीतर बुधवार को जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिला। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि 'जी2 गाली और बदनामी के मास्टर हैं।' कांग्रेस आम तौर पर 'जी2' शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए करती है, क्योंकि दोनों गुजरात से आते हैं। यह विवाद उस समय बढ़ गया जब विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर दो दिन तक चर्चा चली, लेकिन अंत में सदन में ध्वनि मत से इसे खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान माहौल काफी गर्म रहा और विपक्ष तथा सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लोकसभा में क्यों बिफरा विपक्ष?: अमित शाह ने एक-एक कर गिना दिए 12 विधेयक, कहा- राहुल जी ने हिस्सा ही नहीं लिया

अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, बौखलाया विपक्ष
बहस के दौरान अमित शाह ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी यह कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, जबकि सच यह है कि वह खुद बोलना नहीं चाहते। अमित शाह ने यह भी कहा कि संसद के सत्रों के दौरान राहुल गांधी अक्सर विदेश यात्रा पर रहते हैं और कई चर्चाओं में जानबूझकर हिस्सा नहीं लेते। उन्होंने राहुल गांधी की संसद में उपस्थिति के आंकड़े भी साझा किए। अमित शाह के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध किया और सदन के वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है और उनसे माफी की मांग की।
विज्ञापन


जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और प्रियंका का पलटवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गृह मंत्री ने लोकसभा में जो शब्द इस्तेमाल किया था, उसे कार्यवाही से हटा दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'G2 गाली और बदनामी के मास्टर हैं।' कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चर्चा का मुद्दा राहुल गांधी की उपस्थिति नहीं, बल्कि स्पीकर के काम करने के तरीके पर था। वेणुगोपाल ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी अहम बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में क्यों मौजूद नहीं थे। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी गृह मंत्री की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया और कहा कि जब अमित शाह ऐसे शब्द बोल रहे थे, तब अध्यक्ष की ओर से उन्हें रोका नहीं गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Asia Crisis: 'संकट से बचने के लिए LPG आपूर्ति और तेल भंडार करना चाहिए था सुनिश्चित', केंद्र पर बरसीं ममता

'संसद नियमों से चलेगी, किसी पार्टी की मर्जी से नहीं'
उधर, भाजपा का कहना है कि संसद नियमों से चलेगी, किसी पार्टी की मर्जी से नहीं। अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की बात गलत है और ऐसा केवल आपातकाल के समय हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोकसभा का माहौल काफी तनावपूर्ण रहा और शोर-शराबे के बीच स्पीकर के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव खारिज होने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें