फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

G-20: रेलवे ने 207 ट्रेनों को किया रद्द, कई गाड़ियों के बदल गए रूट; कई के स्टेशन भी बदले

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Sep 2023 06:48 PM IST

सार

जी-20 के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर तक सभी रेलवे स्टेशनों को सभी वाहनों से खाली करवा दिया जाएगा। अत्यंत आवश्यक वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के वाहन को ठहरने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : iStock


रेलवे ने 207 ट्रेन सेवाओं को किया रद्द

रेलवे ने जी 20 के कारण 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया है। नॉर्दन रेलवे ने इसकी जानकारी देते कहा कि दिल्ली क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित जी-20 समिट कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे द्वारा निम्नानुसार रेलगाड़ियों को अस्थाई रूप से निरस्त/टर्मिनल परिवर्तित/ पुनर्निर्धारित/मार्ग परिवर्तित एवं अतिरिक्त ठहराव आदि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध हैं कि वह इसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया गया है।




इन गाड़ियों का ठहराव बढ़ाया गया

  • 8 और 9 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 8 सितंबर, 2023 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को हजरत निज़ामुद्दीन स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 9 सितंबर, 2023 को चंडीगढ़ से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12450 चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12484 अमृतसर-कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 9 और 10 सितंबर, 2023 को अमृतसर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 9 सितंबर, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस को बादली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 10 सितंबर, 2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा -जामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बादली स्टेशनपर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 8 सितंबर, 2023 को इंदौर से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 20957 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को फरीदाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
  • 9 सितंबर, 2023 को वाराणसी से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 19408 वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस को दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।


रेलवे स्टेशनों पर नहीं होंगे वाहन

जी-20 के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर तक सभी रेलवे स्टेशनों को सभी वाहनों से खाली करवा दिया जाएगा। अत्यंत आवश्यक वाहनों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के वाहन को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को ड्रॉप करने की अनुमति होगी, पिक करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। रेलवे डीसपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि, हमने रेलवे डीआरएम को पत्र लिखा हुआ है, जिसमें तीन दिन तक रेलवे पार्सल घर को खाली करवाने और बुकिंग बंद करने और जो रेलवे कर्मचारी जी—20 आयोजन स्थल के करीब होंगे, उनके ड्यूटी पास बनाने का अनुरोध किया है।


रेलवे स्टेशनों के पास 75 सीसीटीवी लगाए

जी 20 शिखर के मद्देनजर जीआरपी ने 24 घण्टे नजर रखने के लिए स्टेशन की खुली जगहों पर 75 सीसीटीवी नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर लगाए हैं। स्टेशन पर अंधेरी वाली जगहों पर नए बिजली के खंबे लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के सभी स्टेक वेंडर्स, कुली, टैक्सी चालक, पोर्टर्स, स्टेशन पर सफाई कर्मचारी, ऑटो ड्राइवर, पार्किंग अटेंडेंट सभी को अपने आसपास की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए तैयार किया गया है। इनको किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और सामान की सूचना रेलवे पुलिस को देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next