फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन को फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप मामले को खींचना चाहते हैं

Wed, 09 Feb 2022 07:36 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रिलायंस रिटेल के साथ विलय की मंजूरी के लिए फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान अमेजन को लिखित रूप पक्ष रखने की मंजूरी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


देरी से अनुरोध करने पर नाखुश मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह आरामदायक मुकदमा नजर आता है। आप इसे जटिल बनाना चाहते हैं। आप इसे खींचना चाहते हैं ताकि सुनवाई चलती रहे। अगर मैं आपके अनुरोध को स्वीकार कर लेता हूं तो दूसरे पक्ष को भी मंजूरी देनी होगी। 

आप पिछली तारीख पर ही इसकी मांग करते तो अलग बात होती। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ऐसा लगता है कि आपकी नजर में हमारे भीतर मौखिक वक्तव्यों को समझने की क्षमता नहीं है। फैसला सुरक्षित रखने के पांच दिन बाद आप फिर से शुरू करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि मामले को फिर सूचीबद्ध न किया जाए। उधर, एफआरएल ने रिलायंस रिटेल के साथ विलय की योजना पर आगे बढ़ने की मंजूरी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें