फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी कॉलेजों में दस नवंबर तक सीट छोड़ने पर लौटानी होगी पूरी फीस - एआईसीटीई

Wed, 02 Sep 2020 01:48 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aicte - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। यदि कोई छात्र 10 नवंबर तक  सीट छोड़ देता है तो कॉलेज को सारी फीस और सर्टिफिकेट लौटाने होंगे। इसके अलावा 15 नवंबर तक उक्त  खाली सीट किसी अन्य छात्र को अलॉट करनी होगी।

विज्ञापन


एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार के मुताबिक, कोरोना महामारी के आर्थिक संकट के चलते छात्रों और अभिभावकों को यह राहत दी है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दाखिला अकादमिक नियमों में बदलाव किया गया है। यदि कोई छात्र दस नवंबर तक सीट छोड़ा है तो उसकी सारी फीस  लौटानी होगी।

कॉलेज प्रशासन हॉस्टल समेत अन्य खर्चों के नाम पर सिर्फ एक हजार रुपये काट सकते हैं, लेकिन इससे अधिक नहीं। हालांकि यह नियम पीजीडीएम कॉलेजों पर लागू नहीं होगा। यदि कोई कॉलेज नियमों का पालन नहीं करता है तो उसे खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें