गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को होगी। परेड सुबह 9:50 पर विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह सुबह से लेकर दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें। कई मार्गों को बंद किया जाएगा। जिससे बड़े पैमाने पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम की संभावना है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि 22 जनवरी की रात से भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ न आने दें।
ये मार्ग रहेंगे बंद
. 22 जनवरी को रात साढ़े छह से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा।
. 22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड आदि जगहों से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा।
. 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागन - इंडिया गेट बंद रहेगा।
. सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हेक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
. सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि मार्गों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।
उत्तर से दक्षिण के लिए इनका प्रयोग
उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोलचक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड़ होकर आगे जा सकते हैं।
पूर्व से पश्चिम आने-जाने के लिए
रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसके अलावा रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंघु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं।
कैसे जाए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
. दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले मदर टेरेसा क्रेसेंट, राममनोहर लोहिया गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं।
. उत्तरी दिल्ली के लोग झंडेवाला गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं।
ऐसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
. दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं।
. उत्तरी दिल्ली से बुलेवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग हो जा सकते है।
यहां रुक जाएंगी सिटी बसें
. कृष्णा मेनन मार्ग, उद्योग भवन, सुनेरी बाग रोड़, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, पहाड़गंज का आराम बाग चौक, कमला मार्केट, वेलोड्रम रोड, भैरों मंदिर प्रगति मैदान के पास, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुद्ध विहार (आईएसबीटी), मोरी गेट व आईएसबीटी सराय काले खां।