भगोड़े हथियार डीलर संजय भंडारी के प्रत्यर्पण पर लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में 11 सिंतबर से सुनवाई शुरू होगी। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा, संजय भंडारी को मई में भारत सरकार के अनुरोध पर लंदन में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
भारत में उसके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे एक लाख 20 हजार पाउंड (करीब 1.16 करोड़ रुपये) के मुचलके पर जमानत दी थी। उसके प्रत्यर्पण पर ट्रायल चल रहा है और सितंबर में सुनवाई होगी।
बता दें कि भंडारी को 15 जुलाई को लंदन में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। ईडी ने 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी।