फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के बढ़ते दामों पर बोले हरदीप पुरी: मोदी राज में सबसे कम 30 फीसदी हुई वृद्धि, लेकिन लोगों की बेसिक सैलरी भी तो बढ़ी

Fri, 29 Apr 2022 04:06 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

तेल के दाम में बढ़ोतरी पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई हुई जिससे तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर हो गईं।
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मोदी काल में ईंधन की कीमतों में वृद्धि सबसे कम 30 फीसदी हुई है 80 फीसदी नहीं, जबकि मूल वेतन में दशकों से लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही सरकार विभिन्न श्रेणियों के तहत लोगों को मुफ्त योजनाएं दे रही है। 

विज्ञापन


यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई से बढ़े कच्चे तेल के दाम
पुरी ने कहा कि हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं। अभी भी 80 करोड़ लोगों को भोजन दे रहे हैं और टीके लगा रहे हैं। यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई हुई जिससे तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर हो गईं। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर 32 रुपये उत्पाद शुल्क लगाया, दिवाली से पहले हमने इसे घटाया और दरें कम हुई थीं।  



राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए  
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पीएम लगातार प्रयासरत रहे हैं, उन्होंने आजीविका के मुद्दे से संबंधित सहकारी संघवाद की सर्वोत्तम भावना दिखाई है। बोझ का बंटवारा समान नहीं होना चाहिए, केंद्र ने ईंधन क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी संभाली है। राज्यों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।  
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने कहा हम ईरान जैसे खाड़ी देशों के करीब स्थित हैं, जहां बहुत सारा तेल है। हमारे रूस के साथ ऊर्जा संबंध हैं, हम उनसे कच्चा तेल खरीदते हैं लेकिन हमारा कुल आयात 0.2 फीसदी से अधिक नहीं है, हम शर्तों के अनुसार खरीदने के लिए तैयार हैं। हमें अपने हितों का ध्यान रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें