फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर नई चर्चा: किसी ने सिंगापुर के पूर्व पीएम, तो किसी ने स्टीव जॉब्स से की तुलना

Thu, 22 Jan 2026 09:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्टीव जॉब्स और ली कुआन यू से तुलना इन दिनों चर्चा में है। पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने योगी की तुलना स्टीव जॉब्स से की है। वहीं, द ब्रोकन प्रॉमिसेज के लेखक मृत्युंजय शर्मा ने उनके नेतृत्व को ली कुआन यू जैसे वैश्विक नेता के संदर्भ में देखने की बात कही है। 
विज्ञापन


नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते थे ली कुआन यू और स्टीव जॉब्स
ली कुआन यू ने सिंगापुर को एक अनुशासित और प्रभावी शासन मॉडल देने के लिए दीर्घकालिक सोच और सख्त प्रशासनिक ढांचे को अपनाया था। वहीं, स्टीव जॉब्स अपने समय में स्पष्ट सोच, कड़े फैसलों और उत्कृष्टता के प्रति अपने आग्रह के लिए जाने जाते थे। इन दोनों को अपने शुरुआती वर्षों में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। समय के साथ उनके कार्यों और परिणामों ने उनकी नेतृत्व क्षमता को परिभाषित किया।

कौन थे ली कुआन?
ली कुआन यू सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री थे। प्राकृतिक संसाधनों से वंचित छोटे से द्वीप को आर्थिक रूप से एक सफल देश बनाने का श्रेय ली कुआन के नजरिये को जाता है। सिंगापुर को समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। 
विज्ञापन


कौन थे स्टीव जॉब्स?
स्टीव जॉब्स एपल कंपनी के सह-संस्थापक थे। उनका जन्म 24 फरवरी 1955 को  कैलिफोर्निया के सेन फ्रांसिस्को में हुआ था। जॉब्स iPhone, iPad और Mac जैसे क्रांतिकारी उत्पादों के लिए जाने गए। उनके उत्पाद बेहतरीन इनोवेशन, तकनीक और डिजाइन के लिए मशहूर हुए। इन उत्पादों ने कंप्यूटर और स्मार्टफोन क्रांति में अहम भूमिका निभाई।

योगी के बारे में टिप्पणियों के ये निकाले जा रहे मायने
योगी की वैश्विक हस्तियों से तुलना को लेकर इस तरह की चर्चा पहली बार सामने आई है। अब तक योगी आदित्यनाथ को लेकर संवाद अक्सर प्रतिक्रिया आधारित रहा है। यह बदलाव इस संवाद को विश्लेषण और मूल्यांकन की दिशा में ले जाता दिखाई देता है। कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को समझने का तरीका बदल रहा है। ध्यान अब व्यक्तित्व से आगे बढ़कर कार्यशैली, निर्णय प्रक्रिया और उनके दीर्घकालिक प्रभाव पर केंद्रित हो रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें