केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात नक्सली नेता अनल उर्फ पतिराम मांझी समेत कुल 16 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में अनल उर्फ पतिराम मांझी नक्सली संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से नक्सली हिंसा और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था।
गृह मंत्री ने इसे बताई बड़ी उपलब्धि