फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Impact Summit: फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी के साथ साझा की AI पोस्ट, बोले- दोस्ती से जन्म लेता है नवाचार

Wed, 18 Feb 2026 08:41 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ AI से बनी तस्वीर साझा करते हुए ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ को लेकर उत्साह जताया।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी की AI-जनरेटेड तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक एआई-जनरेटेड तस्वीर साझा कर भारत-फ्रांस मित्रता और नवाचार साझेदारी को नई पहचान दी। यह तस्वीर उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शिरकत करने के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। 

विज्ञापन


तस्वीर में दोनों नेता हाथों से दिल का प्रतीक बनाते नजर आए। मैक्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा 'जब दोस्त जुड़ते हैं, तो नवाचार अपने आप जन्म लेता है। एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार!' 

मुंबई में भी हुई अहम बैठक
भारत दौरे के दौरान मैक्रों ने मुंबई में पीएम मोदी से मुलाकात कर इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम 2026 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत किया है। बैठक में उद्योग, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने स्टार्टअप, एमएसएमई नेटवर्क, छात्र-शोधकर्ता आदान-प्रदान और संयुक्त नवाचार केंद्र स्थापित करने पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर प्रोजेक्ट से मजबूत हुए रिश्ते
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा हेलीकॉप्टर होगा जो एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भर सकता है और वैश्विक बाजार में निर्यात भी किया जाएगा।

AI और डिजिटल सहयोग को नई दिशा
दोनों देशों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई केंद्र, डिजिटल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र और वैमानिकी कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर सहमति जताई। इसके अलावा दोहरे कराधान से बचाव के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम से मिले गूगूल के सीईओ पिचाई, एआई सहयोग पर हुई चर्चा
गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में भारत की ओर से किए जा रहे कार्यों और इस दिशा में भारतीय विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ इस दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के संभावित सहयोग पर चर्चा की।

पिचाई इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि एआई इम्पैक्ट सम्मेलन के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। एआई में भारत जो काम कर रहा है, उसके बारे में और गूगल किस तरह इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ काम कर सकता है, इस पर बात हुई। पिचाई का सम्मेलन में संबोधन 20 फरवरी को प्रस्तावित है। इससे पहले पिचाई ने ‘एक्स’ पर कहा था कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें