फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: मस्जिद में मुसलमान की हत्या करने वाला हमलावर अब भी फरार, प्रधानमंत्री बायरू ने की घटना की निंदा

Sun, 27 Apr 2025 06:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।

सार

France: फ्रांस के ला ग्रांद कॉम्ब शहर की मस्जिद में एक मुस्लिम की चाकू से हत्या करने का आरोपी अब भी फरार है। प्रधानमंत्री बायरू और अन्य नेताओं ने इसे इस्लामोफोबिक हमला बताया और न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
फ्रांस्वा बायरू। - फोटो : X/FrancoisBayrou
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के दक्षिणी हिस्से की मस्जिद में एक मुसलमान की हत्या के मामले में संदिग्ध अब भी फरार है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू ने इस घटना इस्लामाफोबिक (इस्लाम विरोध) बताया है। 

विज्ञापन

 
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ला ग्रांद कॉम्ब के खनन शहर में व्यक्ति अकेले मस्जिद से जा रहा था, जब हमलावर ने उसकी चाकू से हत्या कर दी। हमलावर ने हमले की घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड किया और मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज में उसे अल्लाह को अपशब्द कहते हुए देखा गया। 

ये भी पढ़ें: Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागे करीब 150 ड्रोन, एक की मौत; ट्रंप ने पुतिन की शांति की इच्छा पर जताया संदेह
विज्ञापन


पेरिस की ग्रैंड मस्जिद ने इस हमले की निंदा करते हुए एक बयान में कहा कि पीड़ित ने मस्जिद की सफाई पूरी ही की थी, जब उसकी हत्या कर दी गई।  
 
मस्जिद प्रशासन ने अधिकारियों से इस हमले के पीछे के कारणों को जल्द स्पष्ट करने की अपील की है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या इस हमले को आतंकी कृत्य माना जाएगा और इसकी गंभीरता और व्यापकता को देखते हुए सभी की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।  

फ्रांस के न्याय मंत्री जेराल्ड डार्मानिन ने शनिवार को इस घटना को घिनौना कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना फ्रांस में सभी मुस्लिमों और आस्था रखने वालों के दिलों को चोट पहुंचाती है। प्रधानमंत्री बायरू ने भी इसे इस्लामाफोबिक बताया। उन्होंने कहा, हम पीड़ित के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हत्यारे को पकड़ने और उसे सजा दिलाने के लिए राज्य की पूरी ताकत से काम कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: ह्यूस्टन में लोगों ने दी पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि, भारत से की कड़े कदम उठाने की अपील

मानवाधिकार संस्था 'एसओएस रेसिज्म' ने भी हमले की निंदा की और इसमें अधिक पारदर्शिता की मांग की है। संस्था ने कहा कि उसके सदस्य रविवार को ला ग्रांद कॉम्ब में पीड़ित के समर्थन में आयोजित में भारत में लेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें