फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर के NGO का लाइसेंस हुआ रिन्यू, चार अफसर सस्पेंड

Fri, 02 Sep 2016 10:14 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : zakir
विज्ञापन
कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाइक को लेकर देश में उठे तूफान के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय से उसके एनजीओ का विदेशी चंदा लेने का लाइसेंस भी रिन्यू हो गया। यह तब हुआ, जब जाकिर नाइक के खिलाफ युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के आरोपों की जांच चल रही है और खुद गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली एजेंसियां भी जांच में शामिल हैं।
विज्ञापन


अब अपने अधिकारियों की लापरवाही से असहज गृह मंत्रालय ने इसके लिए जिम्मेदार संयुक्त सचिव जीके द्विवेदी समेत चार अफसरों को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार रात निलंबित किए इन अफसरों में दो उप सचिव और एक सेक्शन अफसर भी शामिल हैं।

निलंबित किए गए संयुक्त सचिव जीके द्विवेदी आईएएस अफसर हैं। देर रात गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजू ने ट्वीट कर बताया कि लाइसेंस रिन्यू करने के मामले में दो उप सचिवों और एक सेक्शन अफसर के खिलाफ कार्रवाई लंबित है। जांच लंबित होने के बीच लाइसेंस रिन्यू होने को उन्होंने लापरवाही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों पर गिरी गाज

वहीं, गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय को जब पता चला कि जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन का विदेशी चंदा नियामक अधिनियम (एफसीआरए) के तहत लाइसेंस हाल ही में रिन्यू किया गया है, तो इसके लिए जिम्मेदार चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

मालूम हो कि जाकिर नाइक पर यह भी आरोप है कि वह विदेशी चंदे का इस्तेमाल युवाओं को आतंकवाद की तरफ मोड़ने में करता रहा है। रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गृह मंत्रालय मानता है कि विदेशी चंदे से जुड़े लाइसेंस के पंजीकरण या इसके नवीनीकरण की प्रक्रिया बेहद सरल होनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी है।

लेकिन जांच के बीच लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। मालूम हो कि बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने अपनी खबर में दावा किया था कि ढाका के कैफे पर हमला करने वालों में शामिल रोहन इम्तियाज नाम का एक आतंकी जाकिर नाइक के भाषणों से प्रेरित था और उसने फेसबुक जाकिर नाइक के हवाले से पोस्ट भी डाले थे। ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों में जाकिर नाइक पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें