भारतीय व्यावसायिक विमानों में सवार यात्रियों को इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाने के लिए गृह मंत्रालय ने नागरिक विमानन मंत्रालय के अधिकारियों बात की है। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रस्ताव को सख्त सुरक्षा उपायों को अपनाने के बाद ही लागू किया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने कहा कि ऐसी संभावना है कि सख्त सुरक्षा उपायों के बिना हवा में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराए जाने पर यात्री उसका दुरुपयोग कर सकते हैं। गृह मंत्रालय ने नागरिक विमानन मंत्रालय को इससे अवगत कराया कि हवा में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराए जाने पर एटीसी कम्यूनिकेशन फ्रिक्वेंशी के भी बाधित होने की संभावना है।
दरअसल, नागरिक विमानन मंत्रालय ने एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें विमान यात्रियों को इंटरनेट-वाईफाई सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।