फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हो रहा है फर्जीवाड़ा

Thu, 23 Mar 2017 10:01 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का फायदा दिलाने के नाम पर अगर आपसे कोई शुल्क मांगता है तो उसके झांसे में फंसने की जरूरत नहीं है। बिना किसी भुगतान के आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट या केंद्र सरकार के जनसुविधा केंद्रों पर जाना होगा। मंत्रालय अधिकारी बताते हैं कि योजना के तहत किसी को शुल्क नहीं देना होता।
विज्ञापन


दअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 तक सबको आवास मुहैया कराने की योजना में आम लोगों से अवैध वसूली के मामले सामने आये हैं। संसद की स्टैंडिंग कमेटी ऑन अर्बन डेवलपमेंट के एक सदस्य ने ही कमेटी को इसकी शिकायत की है। इसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दो तरीके से फ्रॉड हो रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि लोग संगठित होकर प्रचार कर रहे हैं कि योजना के तहत सबको घर मिलेगा। इसके लिये प्री-बुकिंग करानी होगी। इसके लिये 500 रुपये का शुल्क मांगा जा रहा है। वहीं, कुछ एनजीओ स्लम बस्तियों में 150 रुपये का शुल्क लेकर सस्ता घर दिलाने का वायदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योजना के लिए होता ऑनलाइन आवेदन

- फोटो : Reuters
शिकायत करने वाले सांसद ने कमेटी में शिकायत करने से पहले निजी स्तर पर खुद जांच की थी। प्रमाण के साथ कमेटी ने इस बारे में मंत्रालय से पूछताछ की। मंत्रालय अधिकारियों ने इस मामले में हैरानी जताते हुये कहा कि इस मामले की जांच करायी जायेगी। कमेटी की शिकायत पर जांच चल रही है। दोषी पाये जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मंत्रालय अधिकारी बताते हैं कि पीएमएवाई योजना का फायदा लेने के लिए अभ्यर्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा। 25 रुपये के चार्ज पर यहां ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाता है। इसके अलावा पीएमएवाई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आवेदन संभव है। यहां कोई शुल्क नहीं है।

वहीं, ब्याज पर सब्सिडी लेने के लिये लोन अप्लीकेशन के साथ बैंक को इसकी जानकारी देनी होती है। इसके अलावा कोई चार्ज नहीं देना होता है। किसी बिल्डर से फ्लैट बुक कराते समय अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें