फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा समूह की एमडी के खिलाफ निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 16 Nov 2018 11:52 AM IST
भाषा, ठाणे
विज्ञापन
हीरा समूह की प्रबंध निदेशक नौहेरा शेख
विज्ञापन

निवेशकों को 300 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई एक महिला पर पड़ोसी ठाणे में इन्हीं आरोपों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हीरा समूह की प्रबंध निदेशक नौहेरा शेख कई निवेश योजनाएं लेकर आई थीं जिनके बारे में दावा किया गया था कि वे वित्त से जुड़े इस्लामिक सिद्धांतों के अनुरूप हैं। 

विज्ञापन


महिला को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों के साथ 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। कई निवेशकों ने उनके समूह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज करवाई थी जिसके बाद 17 अक्टूबर को हैदराबाद पुलिस ने पहली बार शेख को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अदालत ने उसे जमानत पर रिहा किया था जिसके बाद मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा ने उसे हिरासत में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें