फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India France Relation: फ्रांस के रक्षा मंत्री ने किया INS विक्रांत का निरीक्षण, भारत संग एकजुटता पर कही यह बात

Sun, 27 Nov 2022 10:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की यात्रा को लेकर फ्रांसीसी दूतावास ने एक बयान भी जारी किया है। दूतावास ने कहा कि लेकोर्नू भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित करने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।
 
विज्ञापन
आईएनएस विक्रांत पर फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने रविवार को भारतीय नौसेना के नवीनतम विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण किया। फ्रांसीसी मंत्री लेकोर्नू ने इसे लेकर ट्वीट भी किया। वहीं, इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इंडो-पैसिफिक रीजन(भारतीय प्रशांत क्षेत्र) में फ्रांस और भारत अपनी समुद्री संप्रभुता की रक्षा करने और समुद्र में आवाजाही की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एकजुट हैं। गौरतलब है कि फ्रांसीसी मंत्री लोकार्नू के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चौथी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


फ्रांसीसी दूतावास ने जारी किया बयान
फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की यात्रा को लेकर फ्रांसीसी दूतावास ने एक बयान भी जारी किया है। दूतावास ने कहा कि लेकोर्नू भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता आयोजित करने और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से करेंगे मुलाकात
 जानकारी के मुताबिक, 27-28 नवंबर को भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान फ्रांस के मंत्री लेकोर्नू अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं पर विस्तृत बातचीत करेंगे। वार्ता के मुद्दों में परिचालन रक्षा संबंध, आतंकवाद का मुकाबला और इंडो-पैसिफिक रीजन में समुद्री सुरक्षा और औद्योगिक और तकनीकी साझेदारी शामिल है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की संभावना
इसके अलावा फ्रांसीसी मंत्री के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मिलने की उम्मीद है। विदेश मंत्री के साथ वे यूरोप और इंडो-पैसिफिक में स्थिति सहित आम चिंता के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही जी20 की भारत की अध्यक्षता के लिए फ्रांस के पूर्ण समर्थन से भी अवगत कराएंगे। साथ ही फ्रांस के मंत्री लेकोर्नू क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों और आतंकवाद का मुकाबला करने में हमारे घनिष्ठ सहयोग पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिलेंगे।

दूतावास द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया है कि अपनी यात्रा के दौरान वे भारत के सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें