फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोंगोसागर-23: भारत-बांग्लादेश की नौसेना का सैन्य अभ्यास, समुद्री अभ्यास के जरिए जानी चुनौतियों से लड़ने की कला

Fri, 10 Nov 2023 05:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और बांग्लादेश की नौसेना के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया। 'बोंगोसागर' नाम से जाने वाला यह अभ्यास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'बोंगोसागर' - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच 'बोंगोसागर-23' सैन्य अभ्यास हुआ। जिसका आयोजन सात नवंबर से नौ नवंबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया था। दोनों नौसेनाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास संयुक्त गश्त की। साथ ही अंतरसंचालनीयता बढ़ाने के लिए समुद्री अभ्यास किया। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना ने दी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 7 से 9 नवंबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में ‘भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना संयुक्त गश्ती’ (CORPAT) का पांचवा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों नौसेना इकाइयों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ संयुक्त रूप से गश्त की। संयुक्त गश्ती करने से दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ बेहतर हुई और गैरकानूनी गतिविधियों के संचालन को रोकने के उपायों को लागू करने में तत्परता दिखाई गई।

क्या है बोंगोसागर-23 
भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है। जिसका उद्देश्य समुद्री अभ्यास और संचालन के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के माध्यम से जंगी कार्रवाई का अंतर और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है। बोंगोसागर नौसैनिक अभ्यास का पहला संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें