फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह, अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था पहुंचा जम्मू

Sat, 30 Jun 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश और भारी बर्फबारी के बावजूद अमरनाथ यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन को चौथा जत्था भी जम्मू बेस कैंप पहुंच चुका है। हालांकि लगातार हो रही बारिश की वजह से फिलहाल सभी बेस कैंप में ही रुके हुए हैं। 

विज्ञापन


उधर, बालटाल के मुश्किल इलाकों में फंसे तीर्थयात्रियों को वहां से निकालने में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी भी लगे हुए हैं। शुक्रवार शाम को ही बालटाल का जत्था वहां स्थित आधार शिविर पहुंचा। शाम को जत्थे ने जवाहर टनल पार की थी। लेकिन भारी बारिश और रास्ते में फिसलन की वजह से वो आगे नहीं बढ़ सके थे। मूसलाधार बारिश और फिसलन के कारण बालटाल और पहलगाम ट्रैक लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों जगहों पर शुक्रवार से ही 20 हजार से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगातार मौसम खराब रहने के कारण करीब 4,000 यात्री बिना दर्शन किए लौट गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच पहले से रवाना हुए 1287 श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पिछले दो दिन में 2,294 शिवभक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक तापमान गिरने से मुश्किलें बढ़ीं

amarnath
पहलगाम-चंदनबाड़ी से शुक्रवार की सुबह 1263 यात्रियों को शेषनाग तक भेजा गया था। लेकिन मूसलाधार बारिश होने के कारण हजारों यात्रियों को बेस कैंप में ही ठहराया गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश से ट्रैक पर फिसलन के साथ उसे नुकसान पहुंचा है। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इससे यात्रियों के लिए सेहत संबंधी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।  

पवित्र गुफा के पास लगातार दो दिनों से भारी बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। बटोत से बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन होने के कारण घंटों हाईवे बंद रहे, जिससे अमरनाथ यात्री रास्ते में ही फंसे रहे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें