फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की बेटियां पहली बार उत्तरी ध्रुव के ऊपर सबसे लंबी उड़ान पूरी कर आज रचेंगी इतिहास

Sat, 09 Jan 2021 04:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • - 16 हजार किमी की यात्रा कर शनिवार को सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू पहुंचेगा एयर इंडिया का विमान
  • - दिल्ली की जोया अग्रवाल करेंगी दल का नेतृत्व, बोइंग 777 उड़ाने वाली सबसे युवा पायलट हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की चार बेटियां शनिवार को उत्तरी ध्रुव के ऊपर से दुनिया का सबसे लंबा हवाई सफर पूरा कर इतिहास रचेंगी। पहली बार 16 हजार किलोमीटर लंबी उड़ान चार महिला चालकों का दल पूरा करेगा। एयर इंडिया के दिल्ली बेस पर तैनात कैप्टन जोया अग्रवाल सैन फ्रांसिस्को से बंगलूरू आने वाले इस विमान के महिला चालक दल का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन


एयर इंडिया की उड़ान पर जोया के साथ कैप्टन तनमई पपागिरी, कैप्टन आकांक्षा सोनावने और कैप्टन शिवानी मन्हास। जोया ने उड़ान से पहले कहा, यह शानदार सपने के सच होने जैसा है। हर पायलट इसके लिए जीतोड़ मेहनत करता है लेकिन मौका मिलना मुश्किल होता है।

एयर इंडिया और उड्डयन मंत्रालय ने मुझे यह मौका देकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। जोया दुनिया के सबसे लंबे हवाई रूट पर चालक दल का नेतृत्व करने वाली एयर इंडिया की पहली महिला कमांडर होंगी। एयर इंडिया के पायलट पहले भी इस रूट पर चल चुके हैं लेकिन पहली बार पूरा चालक दल महिलाओं का है।
विज्ञापन


जिंदगी में जुड़ेगा कीर्तिमान
यह सोचकर सातवें आसमान पहुंच जाती हूं कि मैं उत्तरी ध्रुव के ऊपर से सबसे बड़े हवाई सफर पर विमान उड़ाऊंगी। जब हम उत्तरी ध्रुव के ऊपर से गुजरेंगे तो कैंपस की सुइयां 180 डिग्री पर घूम जाएंगी और हमारे जिंदगी में नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा। - कैप्टन जोया अग्रवाल, पायलट

2013 में उड़ाया था बोइंग 777
जोया 2013 में बोइंग 777 उड़ाने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला पायलट बनीं थीं। अब यह नया कीर्तिमान उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि होगी।

पोलर रूट चुनौतियों से भरा
एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर से होकर गुजरने वाला पोलर रूट चुनौतियों से भरा है। विमानन कंपनियां इस पर अपने सबसे कुशल और अनुभवी पायलट को ही भेजती हैं। एयर इंडिया ने इस बार यह जिम्मेदारी बेटियों को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें