जिले के थलैनयर इलाके के पास चक्रवात राहत शिविर में रह रही चार महिलाओं की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नीरमुलई गांव में तेज रफ्तार से आ रही एक वैन से टक्कर लगने के बाद यह हादसा हुआ। ये महिलाएं एक शख्स के साथ सड़क पार करने की कोशिश कर रही थीं जब यह हादसा हुआ।
हादसे में एक शख्स भी घायल हो गया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक महिलाएं थलैनयर की ही रहने वाली थीं। तूफान ‘गज’ ने 16 नवंबर को चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूर नागपट्टिनम और वेदारण्यम के पास राज्य के समुद्री तट पर दस्तक दी थी।
नागपट्टिनम जिले और कई अन्य जिलों में यह तूफान तबाही का मंजर लेकर आया। बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक नागपट्टिनम में हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।