फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Bus Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में बस पलटी, तीन लोगों की मौत और कई घायल

Mon, 07 Oct 2024 11:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद

सार

बस करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर खेड़ा जिले के काठलाल जा रही थी। यात्री अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा जिले में बस पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी मंदिर शहर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अक्षय राज ने पहले कहा था कि चार यात्रियों की मौत हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने यह कहते हुए नया आंकड़ा बताया कि मृतकों की संख्या तीन ही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक मरने वाले यात्रियों की संख्या तीन है। नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 25 अन्य को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। बस करीब 50 तीर्थयात्रियों को लेकर खेड़ा जिले के काठलाल जा रही थी। यात्री अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद लौट रहे थे। दंता तालुका के त्रिशूलिया घाट पर जब वाहन अंबाजी के पवित्र शहर से वापस लौट रहा था, तभी चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस  पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें