फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज में उड़ान के दौरान सेल्फी लेने पर पायलट समेत चार को ड्यूटी से हटाया

Thu, 31 May 2018 04:47 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेट एयरवेज
विज्ञापन
जेट एयरवेज ने प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सेल्फी लेने पर एक सीनियर पायलट समेत चालक दल के चार सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया है। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि यह घटना 19 अप्रैल की है। यह कार्रवाई विमानन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर की गई है।
विज्ञापन


हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में आंतरिक जांच की जा रही है और चालक दल के सदस्य जांच में सहयोग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘लोगों की सुरक्षा के हित में जेट एयरवेज ने अपने चालक दल के चार सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया है। 

यह कार्रवाई 19 अप्रैल को ट्रेनिंग फ्लाइट में किसी घटना के संबंध में की गई है। जेट एयरवेज के लिए सुरक्षा सबसे ऊपर है।’ एयरलाइन के सूत्रों ने कहा कि यह घटना लेह से दिल्ली की ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हुई। एक सीनियर पायलट और तीन प्रशिक्षु पायलटों ने कोर्स के दौरान कथित रूप से सेल्फी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें