फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश 33 घुसपैठियों को लेगा वापस, अवैध तरीके से आए थे भारत

Thu, 31 May 2018 04:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश सरकार पहली बार अवैध तरीके से भारत में घुसने वाले अपने 33 नागरिकों को वापस लेने पर सहमत हो गई है। असम के विदेशी नागरिक प्राधिकरण ने उन्हें घुसपैठिया घोषित किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


बता दें कि गुवाहाटी स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त ने हाल में राज्य में घुसपैठियों को रखने वाले कई शिविरों का दौरा कर 33 लोगों की बांग्लादेशी नागरिक के तौर पर शिनाख्त की थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) पल्लब भट्टाचार्य ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से घुसपैठिया करार दिए जाने के बाद उन लोगों को एक शिविर में रखा गया था।

उन्होंने बताया कि 33 लोगों के नाम और पते बांग्लादेश सरकार को भेजे गए थे। वहां से जांच के बाद उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई है। अब कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें