फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में प्लास्टिक फैक्टरी में धमाका, चार की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

Thu, 19 Nov 2020 02:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में गुरुवार को एक प्लास्टिक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्टरी में धमाका हुआ ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, 'फैक्टरी में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।'

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। आगे उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं। मामले में जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें