फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Toilet Day: पीएम मोदी ने दोहराया सभी के लिए शौचालय का संकल्प

Thu, 19 Nov 2020 01:56 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सभी के लिए शौचालय के संकल्प को दोहराया और कहा कि पिछले कुछ सालों में करोड़ों लोगों के लिए रोगाणुमुक्त शौचालयों का निर्माण कर भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, विश्व शौचालय दिवस पर भारत सभी के लिए शौचालय के अपने संकल्प को और मजबूत करता है। पिछले कुछ सालों में भारत ने करोड़ों भारतीयों को रोगाणुमुक्त शौचालय उपलब्ध कराने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इससे लोगों, खासकर नारी शक्ति को सम्मान के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिला है। 


ज्ञात हो कि जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण के अंतर्गत आज ‘विश्व शौचालय दिवस’ का आयोजन किया गया है। यह दिन स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शौचालय का उपयोग करने को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें