फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में 4 पादरियों ने मिलकर महिला के साथ किया रेप, मामला दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
केरल के कोट्टायम शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने चार पादरियों के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पादरियों ने उसका रेप और ब्लैकमेल किया है। घटना के बाद महिला के पति ने पादरियों के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पांचों पादरियों को चर्च ने उनकी ड्यूटी से हटा दिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि पादरियों ने चर्च में ही महिला का यौन उत्पीड़न किया है। जिसके बाद महिला को ब्लैकमेल भी किया गया। चर्च के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के सामने आने के बाद हमने एक जांच कमेटी बना दी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।   

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें महिला का पति पादरियों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वह ऑडियो में कह रहा है कि पादरी ने शादी से पहले और बाद में भी उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया है। 
विज्ञापन


महिला के पति ने कहा कि उसने नीरानाम धर्म प्रांत के अध्यक्ष के पास 7 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन चर्च आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी कर रहा है। वहीं महिला ने कहा कि उसके पास दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सबूत हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें