फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर रिश्वतखोरी मामले में चार और गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 02:15 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सीबीआई ने बताया कि मामले में अब तक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के खिलाफ 5.89 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि मामले में अब तक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


1984 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी एके कठपाल को 50 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था। यह रकम 5.89 करोड़ रुपये की रिश्वत का एक हिस्सा थी। इसे चेन्नई स्थित एक कंपनी के निदेशक के पास इसे रखा गया था।

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने चेन्नई में वेणुगोपालन, उनके सहयोगी ओम प्रकाश, कठपाल के भाई संजय और सलेम स्टील ट्रेडिंग कंपनी के खेतमल जैन को गिरफ्तार किया है। ओम प्रकाश और जैन कथित तौर पर वेणुगोपालन के पास रखी नकदी को दिल्ली में कठपाल को स्थानांतरित करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें