सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के खिलाफ 5.89 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने मंगलवार को बताया कि मामले में अब तक 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियों का खुलासा हुआ है।
1984 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी एके कठपाल को 50 लाख रुपये लेते गिरफ्तार किया था। यह रकम 5.89 करोड़ रुपये की रिश्वत का एक हिस्सा थी। इसे चेन्नई स्थित एक कंपनी के निदेशक के पास इसे रखा गया था।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने चेन्नई में वेणुगोपालन, उनके सहयोगी ओम प्रकाश, कठपाल के भाई संजय और सलेम स्टील ट्रेडिंग कंपनी के खेतमल जैन को गिरफ्तार किया है। ओम प्रकाश और जैन कथित तौर पर वेणुगोपालन के पास रखी नकदी को दिल्ली में कठपाल को स्थानांतरित करते थे।