फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होना चाहते हैं विपक्ष के चार विधायक, मैंने इंतजार करने को कहा : राव साहेब दानवे

Sun, 01 Sep 2019 08:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राव साहेब दानवे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने रविवार को कहा कि भगवा दल में शामिल होने के लिए चार विपक्षी विधायकों ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उनसे इंतजार करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कांग्रेस तथा राकांपा के कई नेताओं ने भाजपा और शिवसेना का दामन थामा है। दानवे ने अन्य पिछड़ा वर्ग के एक कार्यक्रम में कहा, आज विपक्ष के चार विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए मुझसे मिले। मैंने उनसे इंतजार करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को प्रस्तावित करेंगे कि 2012 में नियमित जनगणना के साथ ही ‘जाति आधारित जनगणना’ भी हो। मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग लंबे वक्त से यह मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें