फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बारातियों से भरी कार पुल से गिरी, चार की मौत, कई अन्य घायल

Sat, 28 Jan 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-28 पर देर रात करीब एक बजे हुई। नौ लोगों को लेकर जा रहा वाहन  पुल की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुंग डुंग नदी के तट पर लुढ़क गया। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में बारातियों की एक कार पुलिस से गिर गई। उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-28 पर देर रात करीब एक बजे हुई। नौ लोगों को लेकर जा रहा वाहन  पुल की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुंग डुंग नदी के तट पर लुढ़क गया। 

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायलों को ओडलाबाड़ी इलाके के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। फिर उन्हें सिलीगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में दो और लोगों ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। बारात पड़ोसी जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट इलाके से आ रही थी, जब यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और नदी के किनारे पुल से गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें