बैरकपुर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात मैरिज हॉल में संगीत बजने को लेकर शादी पार्टी के कुछ सदस्यों और एक स्थानीय निवासी के बीच कहासुनी हो गई।
उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल इलाके में रविवार को कई स्थानों पर बम फेंके गए, जिनमें चार लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
बैरकपुर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात मैरिज हॉल में संगीत बजने को लेकर शादी पार्टी के कुछ सदस्यों और एक स्थानीय निवासी के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने बताया, रविवार तड़के मैरिज हॉल से पहले कई जगह देशी बम विस्फोट हुए, जिसमें चार बराती घायल हो गए।
इसके बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की। घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी के दौरान इलाके से दो और जिंदा बम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इस घटना के साथ सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी शुरु हो गए हैं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया कि उसने 2023 के पंचायत चुनावों से पहले राज्यभर में बमों का भंडार किया है। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा कि भाजपा झूठे आरोप लगा रही है।