फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल में बीजेपी को लगा झटका, तीन भाजपा नेता तृणमूल में शामिल

Thu, 24 Sep 2020 05:53 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खड़गपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के चार भाजपा नेता सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी मुख्यालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, अजय चटर्जी, राजदीप गुहा और सजल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली।

विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा, सिंह भारतीय मजदूर संघ के कद्दावर नेता रहे हैं। वहीं, गुहा को खड़गपुर शहर के कई वार्डों में व्यापक जनसमर्थन हासिल है। रॉय ग्रामीण क्षेत्रों के लोकप्रिय नेता हैं और चटर्जी लंबे समय भाजपा के साथ रहे।


भट्टाचार्य ने कहा, यह भाजपा और उसके प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले और खड़गपुर में बड़ा झटका है। यह दिखाता है कि विधानसभा क्षेत्र के लोग भाजपा के साथ नहीं हैं। तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल उप चुनाव में खड़गपुर सदर सीट पर पहली बार जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिलीप घोष ने कहा, कुछ लालची लोग भाजपा में रहकर भी तृणमूल के साथ थे। अब उनका नकाब उतर गया है। उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें