सीबीआई ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सुशांत दत्तागुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन पर 2012 और 2013 के दौरान भ्रष्टाचार की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। मामला दर्ज करने की कार्रवाई दो साल की लंबी प्रारंभिक जांच (पीई) के बाद की गई है।
आरोप है कि कुलपति रहते वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पेंशन लेते रहे। इसलिए तरह उन्हें 13 लाख का अतिरिक्त भुगतान किया गया। साथ ही उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करने के लिए सरकार से स्वीकृत वकील की जगह निजी कानूनी कंपनी की सेवाएं ली जिससे अधिक शुल्क लिया।
पीई में पाया गया कि दत्तागुप्ता ने विभागीय जांच के लिए एक सेवानिवृत्त जज को मानदेय के तौर पर पांच लाख रुपये दिए जोकि सभी नियमों के खिलाफ है।