फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: नागा नागरिकों के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस और सीआरपीएफ को संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

Tue, 26 May 2026 10:11 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, इंफाल

सार

मणिपुर में बीते दिनों छह नागा नागरिकों के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
हथकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में छह नागा नागरिकों के अपहरण में शमिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को पी मोल्डिंग और लेइलोन वाइफेई अंतर-ग्राम सड़क के बीच के इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 51 वर्षीय थांगखोमांग खोंगसाई, 40 वर्षीय सेखोलेट खोंगसाई, 27 वर्षीय लुनमिनथांग डिमंगेल और कामगौलाल खोंगसाई के रूप में की गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'सैनिटरी नैपकिन और शौचालय की कमी के चलते पढ़ाई न छोड़ें', लड़कियों की शिक्षा पर अदालत सख्त


कई गतिविधियों में शामिल होने का संदेह
पुलिस ने बताया कि चारों के जिले में सक्रिय सशस्त्र ग्राम स्वयंसेवी समूहों के सक्रिय सदस्य होने का संदेह है। वह जबरन वसूली, आपराधिक धमकी और हथियारों और गोला-बारूद के अवैध कब्जे जैसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, 'गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की छह लोगों के अपहरण में भूमिका संदिग्ध है और जांच के दौरान इसका पता लगाया जाएगा। बयान में यह भी कहा गया है कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- Quad Foreign Ministers Meet: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर

 

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

तीन चर्च नेताओं की घात लगाकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद 13 मई को कांगपोकपी और सेनापति जिलों में सशस्त्र समूहों की ओर से कथित तौर पर कई लोगों का अपहरण कर उन्हें बंधक बना लिया गया। पुलिस ने बताया कि 31 लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें 14 नागा, 16 कुकी और एक मैतेई शामिल हैं। हालांकि, छह नागा अभी भी लापता हैं। मणिपुर राज्य में कुकी जनजातियों की सर्वोच्च संस्था, कुकी इनपी मणिपुर ने दावा किया है कि समुदाय के 14 सदस्यों को नागा समूहों द्वारा बंधक बनाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें