फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नूर में एबीवीपी कार्यकर्ता की हत्या में चार गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 05:46 AM IST
एजेंसी, कन्नूर
विज्ञापन
एबीवीपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
केरल के कन्नूर जिले में एबीवीपी के सदस्य की हत्या के विरोध में शनिवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हड़ताल का आह्वान किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल के दौरान स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है।  बता दें कि जिले में शुक्रवार को एबीवीपी के सदस्य श्याम प्रसाद की कथित तौर पर तीन सदस्यों वाले एक गिरोह ने हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


घटना के समय वह अपनी मोटरसाइकिल से कुथुपुरम्बा स्थित अपने घर जा रहा था। पुलिस की ओर से जिले में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। पेरावुर सर्किल निरीक्षक कुट्टीकृष्णन ने बताया, ‘अब तक किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) से संबंध रखने वाले चार लोगों को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें