फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज सहिष्णुता से आगे आकर बंधुत्व की भावना का होना चाहिए विस्तार : अंसारी

Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को चेतावनी देते हुये कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रहों का परिणाम बहिष्कार के रूप में निकल सकता है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए समय की आवश्यकता है कि महज सहिष्णुता से परे जाया जाए और तथाकथित 'अन्य' को स्वीकार किया जाए।

विज्ञापन


प्रणव मुखर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'शांति, सद्भावना और प्रसन्नता की ओर : संक्रमण से रूपांतरण' पर एक सम्मेलन में अंसारी ने कहा कि बंधुत्व की भावना समाज में दो व्यापक बुराइयों जाति पूर्वाग्रह और धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ बांध की तरह है । उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता यह है कि बंधुत्व की भावना का समाज में विस्तार किया जाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें