फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने की PM मोदी से मुलाकात, कहा- भारतीय मुस्लिम सफल और एक हैं

Fri, 01 Dec 2017 04:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा  और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद पीएम ने ट्वीट कर लिखा है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक बार फिर मिलना बहुत ही मजेदार लगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के बारे में ओबामा फाउंडेशन और उनके दृष्टिकोणों पर उनके नेतृत्व में नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन
It was a pleasure to meet, once again, former President @BarackObama, and learn about the new initiatives being taken forward under his leadership at the @ObamaFoundation and his perspectives on further strengthening India-US strategic partnership. pic.twitter.com/fvoGgF6CZM — Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2017


बता दें कि बराक ओबामा शुक्रवार को दिल्ली में हैं। आठ सालों तक विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति रहे बराक करीब दो साल बाद भारत में हैं। पिछली बार बराक 2015 में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आए थे।
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपनी मुस्लिम आबादी का लालन-पोषण करना चाहिए। इस विचार को ताकतवर बनाए जाने की जरूरत है। एक मीडिया सम्मेलन में ओबामा ने कहा कि 2015 में अपने पिछले भारत दौरे के दौरान उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता और धार्मिक आजादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी।

ओबामा ने कहा कि भारत में एक बड़ी मुस्लिम आबादी है। जो सफल है, एक है और खुद को भारतीय मानती है। यह दुखद है कि कुछ दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता है। इसलिए भारत को अपनी मुस्लिम आबादी के पालन-पोषण की जरूरत है। मैं जानता हूं कि मोदी भारत  की एकता में यकीन रखते हैं, लेकिन उसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी है।

पढ़ें;  ड्रैगन की नयी चालः कड़ाके की ठंड में भी डोकलाम के पास ही तैनात रहेगी चीनी सेना

अपने दौरे के अंतिम दिन ओबामा ने सार्वजनिक बातचीत में भी इसी तरह की टिप्पणी की। उनका यह बयान धर्मांतरण को लेकर हो रहे विवाद की पृष्ठभूमि में आया है। जब ओबामा से सवाल पूछा गया कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है तो उन्होंने जवाब दिया, हमें इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने की जानकारी वहां की सरकार को थी, पर कुछ जरूर है, जिसे हमने देखा है।

 
विज्ञापन

इससे पहले मोदी और ओबामा कई बार मिल चुके हैं

modi obama - फोटो : twitter
साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में कानून स्थापित करने के लिए हमने काफी कुछ किया है। इसके बावजूद तनाव बना हुआ है। दुनिया में वैश्वीकरण, आतंकवाद और असमानता ने तनाव बढ़ा दिया है। 
कहा, मोदी के पास देश के लिए विजन है

प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए ओबामा ने कहा, नरेंद्र मोदी के पास देश के लिए विजन है। वह ब्यूरोक्रेसी को आधुनिक बना रहे हैं। मैं उन्हें पसंद करता हूं। मैं और मोदी नौ बार मिल चुके हैं। 

मोदी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना दोस्त बनाते हुए ओबामा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण की नींव रखी। 
भारत को वैश्विक स्तर पर भूमिका निभानी है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत को एशिया ही नहीं, वैश्विक स्तर पर बड़ी भूमिका निभानी है। भारत वैश्विक स्तर पर पहले से ही अच्छा काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें