फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में भाजपा की राम मंदिर की लहर, तूफान के लिए 2019 का इंतजार

Fri, 01 Dec 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
विज्ञापन
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव के आ रहे परिणामों में बीजेपी बढ़त बनाए हुई है। यूपी चुनाव के इन नतीजों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर लिखा है कि अभी बीजेपी में राम मंदिर की बयार बह रही है जो 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ तूफान के साथ ही खत्म होगा।
विज्ञापन


2014 में जब से बीजेपी पावर में आई है तब से बीजेपी, उसकी सहायक पार्टियां और संघ परिवार लगातार अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने की बात कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ  और विश्व हिंदू परिषद का आरोप लगाते रहे हैं कि जहां बाबरी मस्जिद बनी है वहां वास्तविक रूप से राम मंदिर था। 6 दिसंबर 1992 में मस्जिद तोड़े जाने के बाद वीएचपी ने कहा कि भगवान राम का जन्म यहीं हुआ था। 

पढ़ें: LIVE यूपी निकाय चुनाव: अयोध्या-मथुरा पर BJP का कब्जा, सीएम के गढ़ में हारी भाजपा

पिछले हफ्ते संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या में बड़ा राम मंदिर बनाया जाएगा। वहां कोई दूसरा ढांचा नहीं खड़ा होगा। हम राम मंदिर जरूर बनाएंगे। यह लोकलुभावन घोषणा नहीं है बल्कि हमारी आस्था का सवाल है। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन

  UP local bodies elections BJP rides the Ram Mandir wave. Wait for the typhoon in 2019 — Subramanian Swamy (@Swamy39) December 1, 2017
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा

 भागवत ने यह भी कहा था कि यह मामला कोर्ट में है लेकिन इसमें कोई संशय नहीं रहना चाहिए कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बरसों के प्रयासों और बलिदान के बाद राम मंदिर का निर्माण अब संभव लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि मंदिर वहीं बनेगा जहां मस्जिद थी।  उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर रामजन्मभूमि पर कुछ और नहीं बनेगा और उन्हीं पत्थरों से बनाया जाएगा जिन पत्थरों से पहले कभी यहां मंदिर बनाया गया था। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम की जन्मभूमि पर बनने वाला मंदिर वहां पहले मौजूद मंदिर की तरह ही भव्य होगा, जिसे तोड़कर मुगल शासक बाबर ने मस्जिद का निर्माण करवाया था। राम मंदिर के निर्माण में उन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल किया जाएगा जिन्हें इस उद्देश्य के लिए वहां रखा गया है।

यह निर्माण उन लोगों की देखरेख में होगा जो पिछले 25 सालों से राम जन्मभूमि आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर बनाने से पहले हमें सावधान रहना होगा और इस मामले में जनता को जागरूक बनाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के बेहद करीब है और इस समय हमें ज्यादा सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें