फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVKS Elangovan: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का अस्पताल में निधन, लंबे समय से थे बीमार

Sat, 14 Dec 2024 11:05 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया। 

विज्ञापन
तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ईवीकेएस एलंगोवन का आज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी ने बताया कि फेफड़ों से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो सप्ताह से अधिक समय से उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन

 
11 नवंबर को कराया था भर्ती
इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के विधायक की तबीयत एक महीने से अधिक समय से ठीक नहीं चल रही है। उन्हें 11 नवंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने कहा, 'डॉक्टरों की भरसक कोशिशों के बावजूद आज उनका निधन हो गया।'

टीएनसीसी के अध्यक्ष ने जताया दुख
टीएनसीसी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथागई ने एलंगोवन के निधन को एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, 'वह एक मुखर व्यक्ति थे।उनकी मृत्यु उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी के लिए तथा व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है।'
विज्ञापन


राजनीतिक करियर पर एक नजर
बता दें, एलंगोवन ने पहले तमिलनाडु में गोपीसेतिपालयम लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 2004 और 2009 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कपड़ा मंत्री रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें