फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत

Thu, 14 Mar 2024 09:04 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।
विज्ञापन
प्रतिभा पाटिल - फोटो : pratibha patil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में इंफेक्शन के इलाज के लिए महाराष्ट्र में पुणे सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।" बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी। 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें