फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के सम्मान में आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे मनमोहन सिंह

Mon, 24 Feb 2020 09:04 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 25 फरवरी को आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह ने पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की। सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है।

विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परम्परा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता भी हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है जब मुख्य विपक्षी दल के नेता यात्रा पर आए किसी राष्ट्राध्यक्ष के सम्मान में आयोजित आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे और अलग से बैठक नहीं करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें