फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जयंती: प्रधानमंत्री ने किया नमन, खरगे बोले- आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की तस्वीर

Sat, 26 Sep 2026 09:55 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने उनकी जनसेवा को नमन किया। खरगे ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए उनके योगदान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने याद किया । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्होंने एक दूरदर्शी राजनेता बताया, जिनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की तस्वीर बदल दी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की।'

खरगे ने सिंह को याद कर क्या कहा? 
वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, 'विनम्रता, ईमानदारी और समझदारी मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने शांत गरिमा और संवेदना के साथ नेतृत्व किया। खरगे ने अपनी पोस्ट में कहा, 'हम भारत के राष्ट्र-निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण योगदान को गहरे सम्मान के साथ याद करते हैं। एक दूरदर्शी राजनेता के तौर पर, उनके अहम आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास की दिशा बदल दी। नए मौके पैदा किए और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद की।। 
विज्ञापन


सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा, 'हम उस राजनेता को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी ईमानदार जनसेवा, समावेशी विकास और बदलाव लाने वाले सुधारों की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।'

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां अकबर रोड स्थित एआईसीसी कार्यालय में सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी एआईसीसी कार्यालय में सिंह को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर उनके परिवार की ओर से एक प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। राहुल गांधी इस सभा में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने एक्स पर क्या लिखा?
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा,'अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को एक नई दिशा दी। उनके ऐतिहासिक फैसले और भारत के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर, मैं उन्हें सादर नमन करता हूं।

दो साल के प्रधानमंत्री रहे हैं मनमोहन सिंह
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को गाह (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। उनका निधन 26 दिसंबर, 2024 को हुआ। सिंह 2004 से 2014 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे। उससे पहले, तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर देश में आर्थिक सुधारों और उदारीकरण की अगुवाई करने के लिए उन्हें जाना जाता था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें