फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: पूर्व सांसद वी. मैत्रेयन ने थामा भगवा पार्टी का दामन, 2022 में AIADMK से किया गया था निष्कासित

Fri, 09 Jun 2023 03:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वासुदेवन मैत्रेयन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले वह भाजपा में साल 2000 तक रहे और पार्टी में कई अहम पदों पर रहे। 
विज्ञापन
V Maitreyan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले मैत्रेयन 2000 की शुरुआत तक भाजपा में थे, लेकिन बाद में उन्होंने अन्नाद्रमुक में शामिल होने के लिए भगवा पार्टी छोड़ दी थी। वह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के कार्यकर्ता केआर वासुदेवन के बेटे भी हैं। मैत्रेयन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

1991-2000 तक भगवा पार्टी में कई पदों पर किया काम
अपने शुरुआती दिनों में मैत्रेयन आरएसएस के सदस्य थे। 1991 में मैत्रेयन तमिलनाडु में भाजपा के कार्यकारी सदस्य बने। 1995 से 1997 तक उन्होंने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के महासचिव के रूप में काम किया। 2000 में पार्टी से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने पार्टी में कई उच्च पदों पर काम किया।
 
विज्ञापन

पलानीस्वामी ने लगाया था पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
उसी साल वह अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए। उन्होंने कई बार अन्नाद्रमुक से राज्यसभा के सदस्य के रूप में काम किया। हालांकि, उन्हें 2022 में अन्नाद्रमुक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने मैत्रेयन की 'पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी को बदनाम करने के प्रयासों' का हवाला देते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। मैत्रेयन निष्कासन से पहले अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव थे।

मैत्रेयन का जन्म 21 नवंबर 1955 को हुआ था। उन्होंने मद्रास में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई की। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से मेडिकल ऑन्कोलॉजी में एमडी और चेन्नई के कैंसर इंस्टीट्यूट से मेडिकल ऑन्कोलॉजी में डीएम किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें