फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ठाकरे को फिर लगा झटका: अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत ने छोड़ा साथ, एकनाथ शिंदे का थामा हाथ

Wed, 15 Mar 2023 06:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाकरे गुट के नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सांवत ने ठाकरे का दामन छोड़कर शिवसेना में शामिल होंगे। एक के बाद एक नेताओं के जाने से उद्धव ठाकरे गुट का पलड़ा कमजोर होता दिख रहा है।
विज्ञापन
शिवसेना में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बाद से उद्धव ठाकरे को एक के बाद एक झटके लगे रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना का सिंबल और नाम शिंदे गुट को दिए जाने के बाद अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ठाकरे गुट के नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सांवत ने ठाकरे का दामन छोड़ दिया है। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ली।  एक के बाद एक नेताओं के जाने से उद्धव ठाकरे गुट का पलड़ा कमजोर होता दिख रहा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि आगामी चुनावों में एकनाथ शिंदे को इसका फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रमों के बीच बीते सोमवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने शिवसेना का दामन थाम लिया था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भूषण देसाई ने कहा था कि बालासाहेब मेरे भगवान हैं।  एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे उस पर विश्वास है।  

जिन्हें वाशिंग मशीन में जाना है वो जरूर जाएं: आदित्य ठाकरे
वहीं, राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी थी। एक बयान में उन्होंने कहा, 'भूषण देसाई का शिवसेना से कोई लेना-देना नहीं है। जिन्हें वाशिंग मशीन में जाना है वो जरूर जाएं। सुभाष देसाई हमारे साथ हैं। वह चौबीसों घंटे उद्धव ठाकरे के साथ हैं। वे हमें कहीं नहीं छोड़ेंगे।'
विज्ञापन


uddhav thackeray,eknath shinde,shiv sena,supreme court,uddhav thackeray vs eknath shinde,सुप्रीम कोर्ट,उद्धव ठाकरे,एकनाथ शिंदे,shiv sena supreme court hearing,shiv sena news,supreme court hearing,maharashtra governor,shiv sena latest news,shiv sene sc hearing,shiv sena supreme court,शिवसेना,महाराष्ट्र राज्यपाल,uddhav vs shinde,cji dy chandrachud on shinde,cji dy chandrachud,maharashtra,महाराष्ट्र,sc on eknath shinde,supreme court on eknath shinde

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को दी थी शिवसेना के रूप में मान्यता
चुनाव आयोग ने 17 फरवरी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दे दी थी। शिंदे गुट को 'धनुष और तीर' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश भी दिया गया था। इसके बाद से ही उद्धव ठाकरे और संजय राउत भाजपा और शिंदे गुट पर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें