फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर

Sun, 12 Aug 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Somnath Chatterjee
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 10 अगस्त को चटर्जी को गुर्दे की बीमारियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि पिछले दिनों ही उनकी पत्नी का भी निधन हुआ है। 
विज्ञापन


इससे पहले 28 जून को उनकी तबीयत खराब हुई थी। तब उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी हालत में सुधार ना होने पर 10 अगस्त को दोबारा भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस समय डॉ़क्टरों की एक टीम उनकी सेहत की कड़ी निगरानी कर रही है।

बता दें कि पूर्व लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे हैं। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोमनाथ चटर्जी ने सीपीएम के साथ 1968 में की और वह 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। 1971 में वह पहली बार सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह 10 बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें