फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीडीटी प्रमुख और 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी सुशील चंद्र चुनाव आयुक्त नियुक्त

Thu, 14 Feb 2019 05:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन (सीबीडीटी) प्रमुख और आईआईटी स्नातक व 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी सुशील चंद्र को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय ने बताया कि सीबीडीटी प्रमुख सुशील चंद्र को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

सुशील चंद्रा की नियुक्ति को राष्ट्रपति से पहले ही मंजूरी मिल गई थी। बता दें कि वरिष्ठ अधिकारी सुशील चंद्रा के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था जो कि इस वर्ष 31 मई तक था। 1 नवंबर 2016 को आयकर विभाग की शीर्ष नीति निकाय सीबीडीटी का अध्यक्ष बनने के बाद से यह उनका दूसरा सेवा विस्तार था। 

विज्ञापन


सीबीडीटी प्रमुख से चुनाव आयुक्त बनाए गए सुशील चंद्रा मूल रूप से चंदौसी के रहने वाले हैं। जिनके पिता विद्यासागर गुप्त सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। चंदौसी में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें