फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बीच सड़क पर पूर्व आईएएस की पिटाई, थानेदार बोला- घटना मेरे इलाके की नहीं

Wed, 14 Aug 2019 10:24 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • बाइकर्स गैंग ने पटना में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पिटाई कर दी
  • शिकायत करने पर पुलिस ने बोला घटना मेरे इलाके की नहीं
विज्ञापन
आईएएस को पिटते हुए गैंग के बदमाश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बाइकर्स गैंग का उन्माद बढ़ता ही जा रहा है। पटना में बीच सड़क पर एक पूर्व आईएएस अधिकारी को बाइकर्स गैंग ने जमकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर रिटायर्ड आईएएस ने अधिकारियों से हमले की जानकारी दी। इसके बाद थानेदार ने यह कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया कि यह घटना हमारे क्षेत्र में नहीं हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को रामकृष्ण नगर थाने के इलाके में बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने पूर्व अधिकारी अजय वर्मा को घेर कर पिटाई कर दी। पिछले साल उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। 


अजय वर्मा ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ खरीदारी करने के लिए गए थे। बाजार से लौटते वक्त उनकी कार से एक बाइक की टक्कर हो गई जिसके बाद वर्मा ने कार से उतर कर बाइक की चाबी निकाल ली। 
विज्ञापन


जिसपर युवक ने अपने दोस्तों दो फोन कर बुला लिया। जिसके बाद युवकों ने मिलकर लात-घूसों से पूर्व आईएएस की पिटाई कर दी। साथ ही कार के ड्राइवर को भी पीटा। वर्मा के बेटे और पत्नी से भी बदसलूकी की गई।

अजय वर्मा की शिकायत के बाद रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूर्व अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं कुछ गाडियों के नंबर पुलिस को हाथ लगे हैं जिनसे बदमाशों की पहचान की जा रही है।

पूर्व आईएएस की पत्नी के अनुसार घटना स्थल पर करीब आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों से बात करने के बाद एक थानेदार ने फोन कर हाल जाना, लेकिन उसने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि घटना उसके क्षेत्र में नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें